असामाजिक गतिविधियों में लिप्त चार को जेल

असामाजिक गतिविधियों में लिप्त चार को जेल

राउरकेला जैसे शांत शहर में अशांति फैलाने वालो को पुलिस ने भेजा जेल। 
राउरकेला पुलिस ने मोहम्मद परवेज, प्रमोद श्रीवास्तव, शंभु राम, व रोहित सिंह नामक चार लोगो को बम व अन्य असहलो के साथ गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज दिया है।

प्लांटसाइट थाने में एएसपी बिक्रम केसरी भोई व थाना प्रभारी संतोष जेना ने गिरफ्तार आरोपीयो के बारे में पत्रकारो को जानकारी दी। 
गिरफ्तार आरोपीयो में वर्तमान में आनन्द भवन लेन में रहने वाले मालगोदाम के मूल निवासी मोहम्मद परवेज,मालगोदाम रेलवे फाटक के पास रहने वाले प्रमोद श्रीवास्तव, गुरुद्वारा रोड़ के बंगाली बस्ती निवासी शंभु राम व रोहित सिंह है। पुलिस के अनुसार  ये चारो 19 वर्ष से 29 वर्ष के है इनका पहले से अपराधिक रिकार्ड  है। 
पुलिस ने इनके पास से 36 ज़िंदा कारतूस, दो बम, दो तलवार, वैगन आर कार,जब्त किया है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार ये चारो किसी बडी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे, परंतु पुलिस ने अपने मुखबीरो की मदद से इन्हे धर दबोचा।
पुलिस की ओर से पत्रकारो को दी गई सूचना के अनुसार इन चारो की योजना राउरकेला - बंडामुंडा़ मार्ग में पड़ने वाला फटापाइप के निकट इस मार्ग से होकर गुजरने वालो को लूटने की थी।