राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ का चुनाव सम्पन्न
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ का चुनाव रानीबांध स्थित ट्रक मालिक संघ कार्यालय में प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ। कुल 7 पदों पर संपन्न हुई इस चुनाव में राकेश नंदा उर्फ(बब्बूभाई)- अध्यक्ष, हरदीप सिंह-उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष - दिलिप कुमार साहू, साधारण सचिव - जगन्नाथ यादव, संयुक्त सचिव - तनवीर आलम, चुने गए।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में 31 जुलाई 2023 ,को सोमवार के दिन संपन्न हुई, राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ का चुनाव राजगांगपुर अंतर्गत रानीबांध स्थित ट्रक मालिक संघ के कार्यालय मे सम्पन्न हुई ।
आपको बता दे चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी उपेन्द्र प्रधान की उपस्थिति मे संपन्न कराई गई । उक्त चुनाव मे कुल 467 वोट डाले गए
जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश नंदा (बब्बू भाई) 322 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी मनोज कुमार बांका को पराजित कर 178 वोटों से जीत हासिल की । वही महासचिव पद पर जगन्नाथ यादव उर्फ बबलू, ने 239 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी विश्वकर्मा सिंह को पराजित किया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए हरदीप सिंह 240 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी अखिलेश साही को 17 वोटों से हरा कर जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा ने 303 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी महेश मुराई को 151 वोट से हरा कर पद पर कब्जा किया ।
वही दूसरी ओर संयुक्त सचिव के पद पर तनवीर आलम ने 310 वोट लाकर कब्जा जमा लिया उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सूरज शर्मा को 158 वोटों से परास्त किया ।
संयुक्त सचिव (ए) पर तनवीर आलम 310 मतों से वही संयुक्त सचिव (बी) पद पर चंदन सिंह 237 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार ठाकुर को हराकर जीत हासिल की ।
वही कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार साहू ने 165 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार पाढ़ी, किरण राव को पराजित कर जीत हासिल की । गौरतलब है कि उपसभापति (ए)) पद के लिए केवल एक उम्मीदवार एमड़ी आबिद (आलो) ने नामांकन पत्र दाखिल किया था इसलिए वह निर्विरोध जीत गए।






