राशन कार्ड धारियों को स्वास्थ्य कार्ड देनेवाला देश का पहला राज्य बना ओडिशा

राशन कार्ड धारियों को स्वास्थ्य कार्ड देनेवाला देश का पहला राज्य बना ओडिशा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज राउरकेला में डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से पूरे सुन्दरगढ़ जिले में एक साथ सभी राशन कार्ड धारीयो को स्वास्थ्य कार्ड वितरण की शुरुआत की। 

आपको बता दें कि पूरे देश में ओडिशा पहला राज्य है, जहां सभी राशन कार्ड धारीयो को स्वास्थ्य कार्ड दिया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से पुरुषों के इलाज में 5 लाख तक एवं महिलाओं के इलाज में 10 लाख तक का खर्च सरकार वाहन करेगी। राजगांगपुर शहर में राजगांगपुर समेत जिले के सारे पंचायतो में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण आज से शुरू कर दी गई है।

राजगांगपुर के स्थानीय कमेटी सेंटर में वार्ड नंबर 3 के राशन कार्ड धारी प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 1 एवं बाबा तलाव कमेटी सेंटर वार्ड नंबर 2, मधुसूदन कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय  वार्ड नंबर 16 एवं कल्याण मंडप वार्ड नंबर 5 में सभी राशन कार्ड धारीयो को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जा रहा है, इसी तरह आगामी 17 तारीख तक राजगांगपुर नगरपालिका के सभी राशन कार्ड धारीयो को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा।

राजगांगपुर में 8500 परिवारो को स्वास्थ्य कार्ड का लाभ  मिलेगा  यह स्वास्थ्य कार्ड का लाभ राशन कार्ड धारी के परिवार के सभी सदस्यों को दी जाएगी।

ओडिशा के सभी राशन कार्ड धारीयो को यह सुविधा मिलने से लाभान्वित परिवारो ने राज्य सरकार व मान्यवर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि देश में इस सुविधा का लाभ देने वाली प्रथम राज्य ओडिशा बनी है।राजगांगपुर नगरपालिका के 8500 घरों को स्वास्थ्य कार्ड का लाभ मिलेगा इसी प्रकार पूरे राज्य में लगभग 3 करोड से अधिक राशन कार्ड धारियों को स्वास्थ्य कार्ड का लाभ मिलेगा।