युवा पत्रकार के असामयिक मृत्यु पर पत्रकारो ने दी श्रद्धांजलि

युवा पत्रकार के असामयिक मृत्यु पर पत्रकारो ने दी श्रद्धांजलि

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

पत्रकार के असामयिक निधन पर राजगांगपुर पत्रकार संघ के ओर से  श्रद्धांजलि।

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर के युवा पत्रकार रमेश चंद्र मिश्र की असामयिक मृत्यु पर राजगांगपुर के पत्रकारो की ओर से स्थानीय डाक बंगला  में शोक श्रद्धांजलि आयोजित किया गया।  रमेश कई वर्षों से प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सुंदरगढ़ जिले और राजगांगपुर के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे  कुछ महीने पहले उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ  पिछले 18 जून को उनका निधन हो गया था। 

पत्रकारों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजगांगपुर के एसडीपीओ अभिषेक पाणिग्रही ने बैठक में भाग लिया और दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।  अन्य लोगों में, प्रेस मंडली के ओर से वरिष्ठ सदस्य, पूर्ण चंद्र पाड़ी, आशीष शतपती, रामप्रवेश चौधरी, राजेंद्र बेहरा, गौतम मिश्रा, सुधीर दास,  तन्मय सिंह, अटल पांडे, सौम्य स्वाइन, , गिरधारी सामल, समेंद्र राउत, मनोज गौड़, अन्य लोगों में प्रमुख रूप से सुनील मिंज उपस्थित थे।