मो बस में लगी आग सभी सवार सुरक्षित
प्रह्लाद कुमार तांति (संवाददाता)
राउरकेला से वेदव्यास की ओर जा रही 106 नंबर रूट की एक सरकारी सवारी बस (मो बस)में टीसीआई चौक के पास अचानक आग लग गई।
आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। यह घटना आज सुबह 09.30 बजे के आसपास घटी है।





