मुर्गा लडाई और जुआ खेल में शामिल अभियुक्तों के साथ सामग्री लगी पुलिस के हाथ
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर थाना क्षेत्र में बहुत दिनों से चल रही मुर्गा लड़ाई का बड़ा जत्था पुलिस ने धर दबोचा और मुर्गा लड़ाई एवं जुआ खेल में शामिल 36 अभियुक्तो के साथ, मुर्गा लडाई और जुआ खेल में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं, नगदी, वाहन, जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पास ऐसी सूचना थी कि राजगांगपुर थाना क्षेत्र में बहुत दिनों से मुर्गा लड़ाई का जुआ खेल चल रहा था जिसके लिए मंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया,और यह टीम सादे लिबास में एक खुफिया योजना के तहत मुर्गा लड़ाई और जुआ खेल स्थल पहुंचकर मुर्गा लड़ाई में शामिल 36 लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि इस खेल में इन लोगों के पास से एक बेलरो सवारी वाहन (OD14R 4617) एक कार (OD14Y 3075), 11 मोटरसाइकिल 28 मोबाइल ,और 36190 नगद रुपया बरामद की गई है। सभी 36 अभियुक्तों को थाना से ही निजी मुच्चकुलो पर जमानत दे दी गई बहुत दिनों से चल रही मुर्गा लड़ाई,और जुआ खेल सट्टा की तरह चल रहा था राजगांगपुर पुलिस की खुफिया कार्रवाई से इस खेल के 36 अभियुक्त एक साथ पकड़े गए लेकिन बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न अंचलो पर अभी भी मुर्गा लड़ाई ओर जुआ खेल धाडल्ले से चल रहा है अब देखना यह होगा कि पुलिस क्या सभी जगहों पर चल रहे मुर्गा लड़ाई का खेल पर कार्रवाई करती है स्थानीय लोगों में ऐसी चर्चा है कि इस खेल के आयोजन में पुलिस का भी हाथ होता है मासिक आमदनी बंद होने या समय पर चढ़ावा ना मिलने पर इस तरह की बड़ी कार्रवाई की जाती है।सच क्या है यह जांच का बिषय है।





