महुआ शराब पर कार्यवाही से कारोबारीयो में डर का माहौल

महुआ शराब पर कार्यवाही से कारोबारीयो में डर का माहौल

रेंज निरीक्षक स्नेहलता नायक,सहायक निरीक्षक मानस रंजन मुंडा,निरीक्षक गंगोमणि हेम्ब्रम, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार भुक्ता, लक्ष्मी पांडा, बिजय कुमार जेना, सुनीता केरकेट्टा ने प्लांटसाइट, झिरपानी, बंडा़मुंडा आदि थाना क्षेत्रों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 251 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। 
अबकारी बिभाग महुआ शराब पर शख्ती से कार्यवाही कर रही है। चाहे वह महुआ शराब बनाने वाले हो या बेचने वाले या फिर इसकी आपूर्ति करने वाले। 

राउरकेला अबकारी बिभाग द्वारा इनसे शख्ती से निपटा जा रहा है, जिससे महुआ शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत फैल गई है।