महिला चौकिदार हत्या मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

महिला चौकिदार हत्या मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 

पूर्वी सिंहभूम स्थित पोटका थाना क्षेत्र में बीच सड़क एक महिला चौकीदार के प्रेमी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को सिदगी मुख्य सड़क पर हुई और महिला का शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला।

इधर, प्रेमी घटना के बाद अपने गांव लौटा और पेड़ पर फंदा बना फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में की गई। वो पोटका थाना में पदस्थापित थी। वहीं, प्रेमी गणेश मांझी (30) बेरोजगार था।
हत्या करने के बाद आरोपी ने वीडियो जारी किया। इधर, चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या करने के बाद आरोपी गणेश माझी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने कहा कि 9 साल से हमलोग रिलेशनशिप में थे।

ज्योतिका हमको धोखा दे रही थी। उसने पोटका थाना प्रभारी के साथ संबंध बनाया। इसलिए मैंने ज्योतिका की हत्या कर दी। अब मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरे घर, परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए।
प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया: थाना प्रभारी वहीं, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। गणेश हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था। आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर स्वयं भी आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ज्योतिका हेम्ब्रोम कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी। चौकीदार के रूप में उसकी नियुक्ति इसी साल 8 माह पूर्व हुई थी।नौकरी लगने के बाद से वो प्रेमी को अनदेखा कर रही थी।
शव के पास ही खड़ी मिली महिला चौकीदार की स्कूटी। 

दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष थाना प्रभारी को लाइन हाज़िर किया गया। आरोपी प्रेमी द्वारा वीडियो के माध्यम से थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोप के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी है, और उनके स्थान पर सन्नी टोप्पो नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं।