आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा का प्रखंड़ कार्यालय घेराव
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
संरक्षण जारी रखने के लिए भाजपा की ओर से तालचर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को हटाए जाने के मामले को लेकर भाजपा द्वारा प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया।
भाजपा के राज्य संपादक कालंदी सामल ने कहा कि पूरे ओड़िशा में ओबीसी की जनसंख्या ४५प्रतिसत से ज्यादा है जिसकी संख्या ढाई करोड़ है, लेकिन आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय में सरकार द्वारा सही ढंग से तथ्य प्रस्तुत न करने के कारण ओबीसी वर्ग को संरक्षण का लाभ नहीं मिला।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,व केन्द्र सरकार इस मसले को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया ऐसे में इस मसले पर ओड़िशा की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है।आगे उन्होंने ने राज्य सरकार पर आरोप गढ़ते हुए कहा कि
राज्य सरकार उच्च न्यायालय के फैसले की आड़ लेकर आगामी पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को वंचीत रखना चाहती है। ओबीसी वर्ग बहुत देर से गठित ओबीसी कमीशन की निष्क्रियता का खामियाजा भुगत रहे हैं।
श्री सामल ने अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग को किस संविधानिक अधिकार के तहत चुनाव लड़ने दिया जा रहा है पहले सरकार यह सुनिश्चित करें उसके बाद ही चुनाव कराया जाए।
इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष वृंदावन बेहरा, जिला साधारण संपादक प्रकाश महाराणा,
चैतन्य प्रधान,रंगाधर नाहक, सुपड़ा प्रुष्टी,पुलिन बिहारी नायक,मिली प्रधान,बिनायक जेना,यसोवंत दास, ओबीसी मोर्चा रेलमंडल के साधारण संपादक उर्मिला देहुरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपना योगदान दिया।





