महादेव के भब्य श्रृंगार दर्शन के लिए उमडा जनसैलाब

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

सावन के महीने में हनुमान मंदिर में स्थापित शिवलिंग की प्रतिमा का हुआ आलौकिक श्रृंगार | श्रृंगार की एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में सोमवार के दिन स्थानीय डेली मार्केट समीप स्थित हनुमान मंदिर में श्रावण माह के पावन अवसर पर शिवलिंग की आकृति बना कर भब्य श्रृंगार किया गया। इस अलौकिक श्रृंगार की एक झलक पाने के लिए धीरे धीरे भक्तों का ताँता लगने लगा,भीड़ बढती गई जैसे महादेव के भब्य श्रृंगार की एक झलक पाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा हो |

वहीं मंदिर प्रशासन सरकार द्वारा जारी की गई कोविड नियमो का पालन करते हुए दर्शन के लिए आये भक्तों को मास्क लगा कर और शारीरिक दूरता का पालन करते हुए शिवलिंग के भब्य श्रृंगार का दर्शन करवाया गया |
मंदिर के पुजारी हीरालाल दधिच ने मंत्र उच्चारण करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। इस मौके का सबसे अहम पहलू यह रहा कि जैसे ही देवों के देव महादेव की आरती शुरू हुई मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगने लगा। उपस्थित भक्तों ने भी शिवलिंग प्रतिमा के आलोकित श्रृंगार का दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना महामारी से छुटकारा पाने की दुआएं मांगी और अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए माथा टेका।
इस मौके पर यजमान के रूप में ब्यापारी नटवरलाल अग्रवाल उपस्थित रहकर पूजा अर्चना करवाई । भक्ति भाव से पूर्ण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित दीपक कुमार शर्मा,पोपी भाई, संजय,मिडिया प्रभारी राजेश दाहिमा, मार्बल कारीगर दीपक आदि लोगों का प्रमुख योगदान रहा।