भीमवोई दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर आयोजित
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर में जिला सामाजिक सुरक्षा एवं नि:शक्तता अधिकारिता विभाग द्वारा राजगांगपुर राष्ट्रिय राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में भीमभोई नि:शक्तता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।
यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से आरंभ किया गया था।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रातः 7 बजे से पंजीकरण आरंभ किया गया था। दिव्यांग जनो को अपनी बारी की प्रतीक्षा में 5 घंटे तक लम्बी कतार में खड़ा रहना पड़ा जिस वजह से लोगों में असंतोष देखा गया।चूँकि उनके लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, इसलिए लोगों को प्यास से ब्याकुलता ल कठिनाइयों का सामना करना पडा़।
इस कार्यक्रम में राजगांगपुर प्रखंड के अलंदा पंचायत के बड़ कामरा गांव के 37 वर्षीय पत्रास मिंज को पिछले अगस्त 2021 में प्रशासन द्वारा 70 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया था। उनके जीवन का एक मात्र सहारा उनके भाई व भाभी है।
लेकिन प्रशासन के पास ऐसे दिव्यांग की बात सुनने की फुर्सत नहीं है।उन्होने दिव्यांग शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए स्थानीय तहसीलदार जगबंधु मल्लिक को अपना प्रमाण पत्र दिखाया।जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार द्वारा विकलांग रिक्सा प्रदान किया गया, ओर अविलम्ब विकलांग भत्ता दिलाने का आश्वासन दिया। इस शिविर में कुल 283 दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिनमें शारीरिक रूप से विकलांग, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और बोलने में अक्षम लोग शामिल हैं।





