भाई की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के जुर्म में आरोपी गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: रायगढ़ में जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा स्थित एक मकान के भीतर मिला युवक का शव। मामले का खुलासा करते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर घटना से संबंधित अहम सबूतों की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना के उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को 29 जनवरी की सुबह सूचना मिली कि जूटमिल के सोनूमुड़ा में रहने वाले रितेश चौहान के घर में जली अवस्था में एक शव पड़ा मिला है ।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना के बिषय में अवगत कराकर तत्काल हमराह कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ।
घटना स्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी गीता चौहान ने पुलिस को जनकारी दी कि उसका पति जितेश चौहान (उम्र 35 वर्ष)चांदनी चौक स्थित दुकान में दर्जी का काम करता था । वह अपने पति और बच्चों के साथ संजय नगर में रहती है । इसका देवर रितेश चौहान और मुकेश चौहान इसके सास के साथ सोनूमुड़ा में रहते थे । हाल ही में इसकी सास का देहांत हो गया । सास की मृत्यु के बाद इसका पति जितेश अपने भाइयों का हाल-चाल लेने सोनूमुड़ा स्थित अपने भाईयों के मकान में जाता था । पति और दोनों देवर शराब पीने के आदी थे । बीच-बीच में मोहल्लेवालों से पता चला था कि शराब के नशे में तीनो भाई आपस में झगड़ा विवाद करते थे । 28 जनवरी की सुबह करीब 5:00 बजे से जितेश बिना बताए घर से कहीं निकला था । तब ये सोची की काम पर गया होगा इसलिए वो भी अपने काम पर चली गई । शाम को काम से वापस आई तो देखा कि पति जितेश घर पर नहीं आया था । जिसके बाद चांदनी चौक स्थित उसके दुकान में फोन कर पति के बारे में पता लगाई तो दुकान में काम करने वालो ने बताया कि सुबह जितेश शराब के नशे में दुकान आया था और कल काम करने आऊंगा बोलकर चला गया था। रात होन की वजह से मृतक की पत्नी सोनमुड़ा नहीं गई और सुबह अपने पति का पता लगाने के लिए अपने बेटे को सोनूमुड़ा स्थित देवर के घर भेजा। जिसपर बेटे ने वापस आकर अपनी माँ को बताया कि "पापा, चाचा के कमरे में जली हुई हालत में मृत पड़ा है।
यह सुनते ही गीता चौहान भागी भागी अपने देवर के घर में आयी और देखी कि उसका पति जली हुई अवस्था में घर के अंदर मृत पड़ा है।मृतक की कनपटी पर चोट का निशान था।
मोहल्लेवाले और पुलिस को सूचना दी गई । जितेश का शव अपने भाई के घर में जली हालत में मिलने से मृतक की पत्नी ने मृृतक के भाइ पर हत्या करने की आशंका जताई । थाना प्रभारी जूटमिल ने अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य छिपाने के लिए (धारा 302, 201 भा.दा.वी.) के तहत मामला दर्ज कर संदेह के आधार पर मृतक के भाईयों का पता लगाया ।
संदेह के आधार पर मृतक के भाई रितेश उर्फ सैंडी (28 साल) को जूटमिल थाना की पुलिस ने पतासाजी और घेराबंदी कर ट्रांसपोर्टनगर बस अड्डे के पास से हिरासत में ले लिया।
घटना के संबंध में संदेही रितेश चौहान उर्फ सैंडी से पूछ़ताछ करने पर उसने अकेले ही अपने भाई की हत्या करना स्विकारते हुए घटना का वृतांत सुनाया।
आरोपी रितेश उर्फ सैंडी, पिता- मोहनलाल चौहान, (28 साल) भक्तीनपारा सोनूमुड़ा, थाना जूटमिल ने पुलिस को बताया कि इसका भाई मृतक जितेश चौहान शराब पीने का आदी था । जितेश शराब पीने के लिए घर के सामानों को धीरे-धीरे बेच रहा था । 29 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे जितेश शराब लेकर सोनमुड़ा स्थित अपने भाई के घर में आया । दोनों ने मिलकर शराब पी, इस दौरान जितेश को घर के सामानों को क्यों बेचते हो कहा इस बात पर जितेश नाराज होकर लड़ाई झगड़ा करने लगा, भाई के शराबखोरी से परेशान होकर उससे छुटकारा पाने के मकसद से पास पड़े ईट के टुकड़े से जितेश के कनपटी के पास दे मारा वार इतनी जोरदार थी कि जितेश मर गया ।
तब डर से आनन-फानन में भाई के लाश को पास में पड़े प्लास्टिक बोरी और पुराने कपड़ो के साथ लाइटर से जला दिया । लाश पूरा नहीं जल पाया , अधजली लाश को दूसरे खुला कमरे में घसीटते हुए लाकर छोड़ दिया। और घटना के समय पहने शर्ट, और लाइटर को छिंपाकर तालाब के पानी में हाथ-पैर धोकर अपने पिता और छोटे भाई के पास सारंगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड की ओर निकला था, जिसे ट्रांसपोर्टनगर बस अड्डे के पास पुलिस टीम ने हिरासत में ले ली ।
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस द्वारा छिपा रखा हुआ लाल रंग का शर्ट और लाइटर को जब्त किया गया है । आरोपी को कल देर शाम गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।





