बार एसोसिएशन हर्रैया बस्ती का चुनाव सम्पन्न

बार एसोसिएशन हर्रैया बस्ती का चुनाव सम्पन्न

उमाकांत तिवारी अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय मंत्री निर्वाचित

बस्ती - हर्रैया तहसील प्रांगण में आज बार एसोसिएशन हर्रैया तहसील का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव के प्रभारी कृपा शंकर यादव के कुशल नेतृत्व में तीन पदों के लिए हुए चुनाव में आज सुबह से ही तहसील परिसर में गहमागहमी बनी रही ।अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए परिसर में स्टालों पर अपील होती रही सुबह दस बजे से ही बार के सदस्यों ने एक एक कर वोट डालना शुरू कर दिया।तीन बजे तक मतदान संपन्न हो गई जिसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार के बीच हुई कडी़ टक्कर में पूर्व अध्यक्ष उमाकांत तिवारी  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माधव प्रसाद त्रिपाठी को चार मतों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद के लिए तिसरी बार बिजयी हुए  ।वहीं चौसठ मत पाकर पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह तीसरे तथा अरविंद पाण्डेय चौथे स्थान पर खिसके । मंत्री पद पर दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर से चुनाव रोचक बना हुआ था। अमरनाथ पांडेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलदेव पाठक को सत्रह मतों से पराजित कर मंत्री पद अपने नाम कर लिया। वहीं सबसे रोचक लड़ाई उपाध्यक्ष पद का रहा जहां एक तरफा जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष पाण्डेय ने सौ से भी अधिक मत से जीत दर्ज कर राम सूरत पांडेय को पटकानी दे दी। कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण श्रीकांत मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर और अबीर गुलाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया। चुनाव में मुख्य रूप से राकेश सिंह, मनोज सिंह, महावीर दूबे, रघुवंश लाल,बाल कृष्ण पांडेय,राम बली पाल ,श्रीवास्तव,प्रेम सिंह, साधू प्रसाद पिनाकी राजभर,सुरेश सिंह,अजय कुमार, धीरेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री बार, संजय सिंह, प्रेम नारायन वर्मा, हृदय राम , सुरेन्द्र लाला,राम जी वर्मा, कृष्ण कुमार दूबे, जसवंत सिंह , राजेन्द्र सिंह, भारत सिंह सहित कई  अधिवक्ता शामिल रहे।