फ्लाईओवर के लिए पुलिस के समर्थन में आई जनता

जनता पुलिस के समर्थन में खड़ी हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है पर यह कर दिखाया है, बंडामुंडा़ थाना और बिसरा थाना प्रभारी ने । आज फ्लाईओवर निर्माण के लिए पुलिस के साथ खडी़ दिखी बिसरा से लेकर बंडामुंडा़ तक की जनता वो भी अपने साधन से बीना किसी स्वार्थ के ।

हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्ट सिटी राउरकेला से बिसरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में कुकड़ा गेट के पास स्थित रेलवे फाटक के ऊपर से फ्लाईओवर बनने का मामला कई वर्षों से लंबित पड़ा था। इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कई बार शिलान्यास भी किया गया पर कुछ स्थानीय नेताओ के बिरोध के कारण यह कार्य नही हो पा रहा था। 
आखिरकार स्थानीय लोगों के समर्थन से प्रशासन इस कार्य को अंजाम देने में सफल रहा। 


आज पुलिस बल की निगरानी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य को आरंभ किया गया। मौके पर अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई,पुलिस उपाधिक्षक बनीता माझी अन्य उच्चाधिकारीयो और पुलिस बल के साथ तैनात दिखे, जिनमें पास के थानो से बंडा़मुडा़ थाना प्रभारी बुल्लू स्वाईं ,बिसरा थाना प्रभारी भगवान पुजारी आदि सदलबल सुबह से ही तैनात थे। साथ ही विशेष सशस्त्र पुलिस बल (ओं.एस.ए.पी) की भी तैनाती की गई है। 

इस फ्लाईओवर निर्माण का मामला कई बार अधर में ही लटककर रह गया था। कुछ लोग इसे बनाने के समर्थन में थे तो कुछ निर्माण रोकने के लिए।

आखिरकार प्रशासन इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आम जनता के समर्थन मांगा और बिसरा से बंडामुंडा़ तक की जनता उठ खडी़ हुई प्रशासन के साथ ।और फिर शुरु हुआ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य।

इस बार जनता का समर्थन और प्रशासन की तैयारी देखकर लग रहा है कि फ्लाईओवर बनकर ही रहेगा। 
अब देखना यह है कि कार्य अंजाम तक पहुंचपाता है या हमेशा की तरह इस बार भी अधर में ही लटक कर रह जाता है।