पुरातन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा का अभाव
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में स्थित पुरातन उपखंड़ स्वास्थ्य केंद्र में पालहडा़,समल,खमार,पर्जंग,पितिरि,कुलेई,वसूलेई,माणिकमरा अंचल की जनता चिकित्सा के लिए निर्भर है।
एक ओर राज्य सरकार गरीबों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रचार प्रसार कर रही है तो दूसरी ओर इसका बिपरीत रूप देखने को मिल रहा है। तालचेर के इस पुरातन अस्पताल में समस्याएं खत्म होने का नाम ही नही ले रही है कभी चिकित्सक का अभाव तो कभी तकक्निसियन,यंत्रपाती आदि का।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस अस्पताल को एक अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 14 लाख रुपये मिले थे, पर यह मशीन खरीदी नही गई और अब यह पैसा वापस होने वाला है।
अल्ट्रासाउंड मशीन के अभाव में यहाँ गर्भवती महिलाओ को जाँच की सुविधा नही मिल पाती जिससे ये महिलाएं नीजी जाँच केन्द्रो पर मोटी रकम खर्चने को मजबूर है।
इस पुरातन अस्पताल में उचित स्वास्थ्य सेवा न मिलने के कारण लोग मोटी रकम खर्च कर लोग नीजी अस्पतालों में जाने को मजबूर है ऐसे में गरीबो को अपनी संपत्ति तक बेचनी पड़ जाती है।





