परीक्षा रद्द करने के लिए विद्यार्थीयो का प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ:अंगुल)
तालचर में इंटर की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
तालचर स्थित तालचर कॉलेज, महिला कॉलेज, नीलकंठेश्वर डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने एकजुट होकर तालचर उप जिलापाल के माध्यम से उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद को एक याचिका भेज बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।
परीक्षा रद्द करने के पीछे विद्यार्थीयो ने यह कारण बताया है कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान अक्सर नेटवर्क त्रुटि होती थी जिस वजह से पाठ्यक्रम में गंभीर व्यवधान के कारण वे उचित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए ।
जिसे लेकर इंटर अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयो ने एक शोभायात्रा निकालकर शहर की परिक्रमा कर उप जिलापाल कार्यालय के समक्ष पहुंच धरना देकर परीक्षा रद्द कराने के लिए हल्ला बोल आंदोलन किया ।छात्राओं द्वारा धरना देने की जानकारी मिलने पर उप जिलापाल घटनास्थल पर पहुंच छात्राओं की शिकायत सुन मांग पत्र ग्रहण कर उन्हें समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण किया।





