पंचायत चुनाव में दंगे की आशंका 614 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ:अंगुल)
पंचायत चुनाव में दंगा होने की आशंका को लेकर तालचर इलाके में धारा 107 के तहत 614 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ओडिशा में होने जा रहे पंचायत चुनाव को लेकर तलचर में उत्तेजना देखा जा रहा है।
आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विरोध में होने वाले दंगो की आशंका को देखते हुए तालचर के विभिन्न पुलिस थानों में 614 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चुनाव से पहले तीनों दलों बीजद, भाजपा और कांग्रेस समर्थको के मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तालचर मुख्यालय में 302, कोलियरी थाने में 212 और बिक्रमपुर थाना क्षेत्र में 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उपचुनाव से पहले, तीनो दलों के समर्थक और उम्मीदवार घर-घर जा कर प्रचार प्रसार कर रहे थे। साथ ही माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा था।
नतीजतन, व्यापक अशांति और जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए, विभिन्न हलकों में मांग होने लगी कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करे ताकी समय रहते हालात पर काबू पाया जा सके ।





