न्यायाधीशो ने क्यों लिखी भारत के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी

न्यायाधीशो ने क्यों लिखी भारत के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी

इन दिनों मीडिया में पूर्व न्यायाधीशों द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखे जाने का मामला छाया हुआ है। मीडिया सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व न्यायाधीशों द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश को लिखी चिट्ठी में इस बात का जिक्र किया गया है, कि- 'निजी लाभ से प्रेरित तत्व न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास खत्म कर रहे',भारत के सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायलय के 21 पूर्व जजों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को यह  चिट्ठी लिखी है। 

जी न्यूज ने इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित की है कि देश के 21 पूर्व जजों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, डी.वाई. चंद्रचूड़ को चिट्टी लिखी है। चिट्ठी में न्यायपालिका पर अनुचित दबाव का जिक्र किया गया है। मुख्य न्यायाधीश को खत लिखने वाले 21 न्यायाधीशों में 17 हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और 4 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शामिल हैं। इन जजों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में कहा कि - कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर और दबाव डालकर न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। इस वजह से लोगों का भरोसा कोर्ट-कचहरी पर कम होता जा रहा है।

यह एक कड़वी सच्चाई है कि राजनैतिक फायदे के लिए न्यायपालिका और थानों पर किसी एक पक्ष की ओर से दबाब बनाया जाता है। जिससे न्यायपालिका पर जनता का विश्वास धीरे धीरे खोता जा रहा है।