बिसरा थाना में मो पुलिस बिषय पर बैठक आयोजित

बिसरा थाना में मो पुलिस बिषय पर बैठक आयोजित

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बिसरा थाना में मो पुलिस (हमारी पुलिस) बिषय पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनता के बीच एक बैठक आयोजित की गयी। 
इस बैठक को जोन -2 प्रभारी निर्मल महापात्रो ने संबोधित करते हुए बिसरा में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक, नशापान व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं पर अपने वाक्तव्य प्रस्तुत किए। 
उन्होने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। 
इस बैठक में उपस्थित बिसरा की जनता और पुलिस प्रशासन के बीच अन्य स्थानीय मुद्दो,समस्याओं और उनके सामाधान पर बिचार विमर्श किया गया।