डूबने से वृद्ध की मौत

डूबने से वृद्ध की मौत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड अंतर्गत कंदाल पंचायत के यदुनाथपुर गांव के स्तमिया नाइक (54) किसी काम से बाहर गई थी और रात तक घर नहीं लौटी,  काफी खोजबीन के बाद परिजन उसका कुछ पता नहीं लगा सके।  जब उस गांव के कुछ लोग पास के बंगारू नाले में नहाने गए तो उन्होंने देखा कि एक शव पानी में तैर रहा है, यह खबर गांव में फैल गई.  तालचेर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए तालचेर सरकारी मंडपाल अस्पताल भेज दिया।इस मामले में अपमृत्यु का मामला दर्ज किया किया गयाा है।यह खबर गांव में फैलतेे ही मातम  छा गया ।

मातम की खबर फैलने ही स्थानीय सरपंच यशवंती बेहरा, पूर्व सरपंच रंगधर नाहक, संघ के सदस्य स्वर्ण लता साहू चिकित्सक के कार्यालय पहुंचे और स्थानीय प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।