उपजिलापाल ने संथपाडा़ का लिया जायजा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
बिभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलापाल ने संथपाडा़ ग्राम का दौरा किया।
तालचेर के उपजिलापाल विश्वरंजन रथ मंगलवार को संथपाडा़ ग्राम का दौरा कर विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। उन्होने स्थानीय पंचायत कार्यालय में विभिन्न कागजातों का जाँच किया।
उपजिलापाल गाँव के विद्यालय गए एवं गाँव के रास्तो, पेयजल आपूर्ति व अन्य विषयों पर ग्रमीणो से पूछताछ की।
संथपाडा़ ग्रामपंचायत के सरपंच सहदेव साहू के शिकायत पर झाडीअंबा में बन रही मेगा जलापूर्ति योजना में रेत भरने की जगह पर राख भरने के आरोप का सत्यापन करने के लिए वहाँ का निरिक्षण किया।
सरपंच श्री साहू ने गाँव में जलापूर्ति के लिए एक नये टंकी का निर्माण, वल्हर चौक से संथपाडा़ चौक तक राजपथ का चौडीकरण का कार्य यथा शिघ्र संपन्न करने के लिए उपजिलापाल से निवेदन किया।





