नौ थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू
संप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलापाल के निर्देशानुसार राउरकेला शहर के कई थाना क्षेत्रो में धारा 144 लगाई गई है। इन थाना क्षेत्रों में बिसरा, बंडा़मुंडा,प्लांटसाइट,रघुनाथपाली,उदितनगर,लाठीकटा,ब्राह्मणीतरंग,झीरपानी,सेक्टर-15 आदि शामिल है।
इन अंचलो में 13 जून 2022 की मध्यरात्रि से लेकर 17 जून 2022 की मध्यरात्रि तक धारा 144 लागू रहेगी।
इस अवधि में किसी भी प्रकार की धार्मिक सभाएं, जुलूस आदि की पावंदी की गई है।





