सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर जला दी गई युवती

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर जला दी गई युवती

लोधाझारी गांव के सुभद्रा सामूहिक दुष्कर्म मामला में 
तालचेर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया
प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना तालचेर उप-जिले के कनिहा पुलिस स्टेशन अंतर्गत लोधाझारी गांव की है। इस गाँव में रहने वाली सुभद्रा नामक एक युवती, जो भुवनेश्वर में एक निजी कंपनी में काम करती थी, और अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी,दिनांक 26/04/2025 को घर लौटने के बाद तालचेर रोड स्टेशन से लापता हो गई। इस युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से इसकी हत्या कर शव को आग में जलाकर भष्म कर देने का प्रयास किया गया।घटना के दस दिन बाद युवती का आधा जला हुआ शव बाणरापाल पुलिस थाने के अंतर्गत भोगवेरानी पंचायत के केंदुपल्ली गांव में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। इस घटना को केन्द्र में रखते हुए आज सुबह 9 बजे पीड़ित परिवार तथा अखिल ओडिशा मानवाधिकार के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह ने सैकड़ों पुरुष व महिलाओं के साथ स्थानीय हनुमान मंदिर से जुलूस निकाल कर  तालचेर उपजिलाधिकारी के कार्यालय तक गया और उपजिलाधिकारी  से मिलकर उनके माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। मानवाधिकार ने राज्य सरकार से यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि सुभद्रा के साथ हुई हृदय विदारक और शर्मनाक घटना किसी अन्य महिला के साथ न घटे। इसके अलावा मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को सरकारी आवास के साथ-साथ 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने तथा मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके। इस दौरान मां सेवक संघ के सभी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।