नीलशैल महाविद्यालय बना CHSE अंडर-19 फुटबॉल चैंपियन
भुवनेश्वर: ऑल ओडिशा सीएचएसई (CHSE) अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में नीलशैल महाविद्यालय ने किस्ड (KISS), भुवनेश्वर को हराकर शानदार तरीके से चैंपियनशिप अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कॉलेज यूनियन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार षडंगी ने की। इस दौरान खेल शिक्षक सुशांत सतपथी, एथलेटिक सोसाइटी की वी.पी. प्रियंका पूर्ती सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।





