निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने वालो पर शक्त अबकारी विभाग

निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने वालो पर शक्त अबकारी विभाग
निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने वालो पर शक्त अबकारी विभाग

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर आबकारी विभाग द्वारा रानीबंधा व सुभाष चौक पर सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में  छापेमारी।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में आबकारी विभाग द्वारा कल राजगांगपुर अंग्रेजी शराब की दो दुकानो में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए कल अचानक आबकारी विभाग द्वारा औचक छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान शिकायत सच पाया गया। मौके पर ही अधिक दाम में शराब बेचते पाया गया जिसकी शिकायत आबकारी विभाग द्वारा जिला उच्च अधिकारी को दी गई है।
इस बाबत में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर स्थानीय आबकारी विभाग के एसआई सुरेश चंद्र भूई द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के उच्च अधिकारी इस तरह सरकारी दर से अधिक मूल्य में शराब बेचते पाए जाने पर उच्च अधिकारी द्वारा दंड तय की जाती है।

अब देखना यह होगा कि इन दोनों अंग्रेजी शराब की दुकानो पर कितने तक का जुर्माना लगाया जाता है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के किसी शराब माफिया द्वारा ऑनलाइन टेंडर डालकर उड़ीसा में कई दुकाने ले ली है, इनमें से राजगांगपुर शहर में दो दुकानें चल रही है जिसमें सरकारी दर से अधिक दर में अंग्रेजी शराब बेचने की शिकायत सुनने को मिल रही थी,  जिस पर स्थानीय आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई है अब देखना यह होगा कि अधिक दर पर अंग्रेजी शराब बेचने के जुर्म में जिला उच्च अधिकारी द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाती है।