नशे की हालत में बस की तोड़ दी काँच

नशे की हालत में बस की तोड़ दी काँच

राउरकेला से झीरपानी होते हुए खुटगाँव, नुआगाँव, सोरडा़ के रास्ते लोआराम तक चलने वाली "एसयूटीटी" सरकारी बस क्रमांक-ओडी़ 07 एफ 5433, की एक व्यक्ति ने नशे की हालत में आगे की काँच तोड़ दी। बस परिचालक से मिली जानकारी के अनुसार आज यह बस राउरकेला से सवारी लेकर लोआराम के लिए निकली थी। यह बस अपराह्न के वक्त नुआगाँव प्रखंड़ के खुटगाँव पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले खुटगाँव बजार अंचल से गुजर रही थी कि बस का चालक सवारीयो को सूचित करने के उद्देश्य से जोर जोर से ध्वनि (हार्न) संकेत देने लगा, इस ध्वनी से चीढ़कर खुटगाँव के ही एक व्यक्ति  अग्नू लोहार का पूत्र सुकेश लोहार बस के आगे आकर शिशे में पत्थर दे मारा जिससे चालक की तरफ का शिशा टूट गया। 

इस मामले में खबर लिखे जाने तक थाने में शिकायत नही की गई है हालांकि स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर आकर मुआयना कर चुकी हैं। संभव है कि शाम तक शिकायत दर्ज की जा सकती है और शीशा तोड़ने वाले से इसका जुर्माना वसूला जा सकता है। सुकेश लोहार अत्यधिक नशे में होने के कारण फिलहाल उसपर कोई कार्यवाही नही की गई है।