8 फीट के अजगर का बचाव किया गया

8 फीट के अजगर का बचाव किया गया

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले जमपाली स्थित ओआईएसएल फैक्ट्री की दीवार से लगे एक पेड़ पर ग्रामीणों ने एक अजगर सांप को देखा। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से अजगर को बचाया गया।

बचाया गया अजगर सांप की लम्बाई करीब 8 फीट होगी। इतने विशाल अजगर को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बचाए गए अजगर को वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय मालीडीही आरक्षित वनक्षेत्र में छोड़ दिया।