नदियों की सुरक्षा के लिए राज्यपाल को आवेदन
भारतीय जनता पार्टी राउरकेला इकाई की नदी सुरक्षा समिति ने नदियो की सुरक्षा के लिए राउरकेला अतिरिक्त जिलाधिकारी के माध्यम से ओड़िशा के राज्यपाल को आवेदन दिया है।
नदी सुरक्षा समिति ने अपने आवेदन में कहा है कि नदियाँ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, नदी घाटो से अंधाधुंध रेत निकाला जा रहा है,नदी के किनारो को काटा जा रहा है।इस तरह नदियों को क्षति पहुँचाई जा रही है।
नदियों से रेत निकाल कर एक ओर जहाँ घाटो को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, वही किनारो के कटने से गोचर भूमि नष्ट हो रही है।
गोचर भूमी नष्ट होने से पशुओं के लिए खाद्यान्न का अभाव हो रहा है, पशुपालक अपने पालतु पशुओं को भरपेट भोजन नही करा पा रहे है,जिससे पशुओ में नाना प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है।





