व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला

व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में एक व्यवसायी के ऊपर जानलेवा हमला होने की खबर ने अंचल में डर का माहौल बना दिया है। घर तक अपनी सेवायें पहुँचाने वाले दुकानदारों और डीलरों के बीच इस घटना के बाद से डर का माहौल देखा जा रहा है। 
एक डीलर के साथ घटित हुई घटना के मुताबिक एक्वागार्ड डीलर उमाकांत साहू (32), तालचेर के विभिन्न स्थानों पर एक्वागार्ड की आपूर्ति करता है।  आज सुबह तालचेर प्रखंड के धरमपुर के एक व्यक्ति ने उनकी दुकान पर आकर उनके घर में एक्वागार्ड लगाने के लिए 5 हजार रुपये अग्रिम दिए।  व्यवसायी श्री साहू शाम 4:00 बजे एक्वागार्ड लेकर अपनी मोटरसाइकिल से उक्त गांव जा रहे थे तभी एक बोलेरो में सवार होकर कुछ युवक आए और इससे पहले कि श्री साहु कुछ कह या समझ पाते इससे पहले श्री साहू पर डंडे से हमला कर दिया गया। यह नजारा पास के खेल मैदान में खेल रहे युवकों ने देखा और श्री साहू की मदद के लिए उसकी ओर दौडे़, यह देख श्री साहू पर हमला करने वाले पलक झपकते ही वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गये। इस संबंध में तलचेर मुख्यालय में लिखित शिकायत की है।