दो वर्षो के अंतराल के बाद झरझरा महोत्सव की तैयारी जोरो पर

दो वर्षो के अंतराल के बाद झरझरा महोत्सव की तैयारी जोरो पर

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर के सुप्रसिद्ध झरझरा महोत्सव 28,29,30 अप्रैल को 2 साल बाद मनाने हेतु सुनिश्चित की गई है,

झरझरा कार्यालय में राजगांगपुर के सुप्रसिद्ध झरझरा महोत्सव  2 साल बाद मनाने हेतु  झरझरा  महोत्सव के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं सचिव अशोक दास के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक के आयोजन में राजगांगपुर शहर के मंड़ल पुलिस अधिकारी अभिषेक पानीग्रही ,थाना प्रभारी बिव्यस्त कुमार प्रधान स्थानीय तहसीलदार, नगरपालिका के कार्य निर्वाही  अधिकार के उपस्थिति में झंझरा महोत्सव के सदस्यों के बीच प्रेस विज्ञप्ति दी गई इस वर्ष अच्छे तरीके से  सुप्रसिद्ध झरझरा महोत्सव मनाने  हेतु सभी पत्रकारों के बीच चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि ओडिशा का सुप्रसिद्ध झंझरा महोत्सव के आयोजन में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की जाती रही है। और उसी  के माध्यम से सुप्रसिद्ध झाझरा महोत्सव में विभिन्न राज्यों की संस्कृति एक साथ ओडिशा वासियों को देखने को मिल जाता है। वही वरिष्ठ पत्रकार राजेश दाहिमा ने स्थानीय कलाकारों को भी इस महोत्सव में मौका देने की बात रखी इस सुप्रसिद्ध झझरा महोत्सव में प्रशासन का पूरा सहयोग के साथ स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है 2 साल कोरोना काल के दौरान सुप्रसिद्ध झंझरा महोत्सव स्थगित कर दी गई थी जिसे पुनः पूरे धूमधाम से मनाने हेतु आगामी 28 ,29 ,30 अप्रैल की तारीक तय की गई है।