घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ के घरघोडा़ थाना क्षेत्र में दिनांक 14.03.2023 को थाना एक महिला शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.2023 को दोपहर के वक्त जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी । उसी समय गांव का जगदीश यादव घर में उसे अकेली पाकर घर घुस गया और अभद्र एवं अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर जगदीश यादव हाथ एवं बांह को पकड कर खींचने लगा, जिसका विरोध कर शोर मचाने पर आसपास के लोग आये और जगदीश यादव को वहाँ से लेकर चले गये । यदि समय पर लोग नही आते तो जगदीश यादव निश्चित ही गलत काम कर सकता था ।
पीडिता की शिकायत पर जगदीश यादव के विरूद्ध अपराध क्र. 107/2023,भा.दा.वि की धारा 452,354 कायम कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी पश्चात विवेचना क्रम में तत्काल पीडिता, गवाहों का कथन लेकर आरोपी की पतासाजी के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी जगदीश यादव (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।





