एनटीपीसी का पाईप फटने से घरो में घुसा पानी
अनुराग अचार्य (संवाददाता)
तालचर : तालचर के पद्मावतीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत एकडाल गांव में एनटीपीसी से पाईम के माघ्यम से अवशिष्ट के रूप में निकलने वाली गंदे पानी के दाव से आकस्मात पाईप फटने के कारण गांव के चार-पाँच परिवार प्रभावित हुए है।
इनके घरों में गन्दापानी घुसने की वजह से 3-4 घर पूरी तरह से टूट चुके है जिसके कारण ये लोग भोजन भी नही पका पाए।
खबर मिलते ही तालचर के प्रशासनिक अधिकारी तुरंत वहां पहुंचकर लोगो को सूरक्षित जगहो में स्थानानंतरित कर उनके भोजन पानी का बंदोबस्त किया।
एनटीपीसी द्वारा उतपन्न इस बिपत्ती में एनटीपीसी अधिकारियो के ना आने से लोगो में संयंत्र के प्रती रोष देखा जा रहा है।
तालचर के विधायक ब्रजकिशोर प्रधान प्रभावित परिवारो के बीच जाकर क्षतीपूरण के लिए जिलाधिकारी को सूचित करने व एनटीपीसी के खराब व्यवस्था के कारण पाईप के फटने का विरोध करने का अश्वासन दिया।





