चोरी करते समय गई जान
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर स्थित बंद पडे ओसीएल स्पंज आयरन कारखाना में चोरी करते समय असावधानी वस एक चोर संतुलन खो बैठा और दुर्घटना में अपनी जान गवांई।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार राजगांगपुर में बंद पडे़ ओसीएल स्पंज आयरन कारखाना में चोरी करने के इरादे से रात्रि के नौ बजे पोड़ सींगी ग्राम के तीन व्यक्ति एवं बांटोपाडा़ के एक व्यक्ति कुल चार लोग मिलकर चोरी करने के लिए कारखाने के अंदर घुसे थे।
उन चारो में से एक चमरू टोप्पो (30) तीस फिट ऊपर छत पर चढ़ा था, उसका भाई मध्य में एवं अन्य दो नीचे जमीन पर खडे़ थे।
ऊपर चढे़ चमरू टोप्पो लोहे की एक एंगल में खडे़ होकर दूसरे एंगल को काट रहा था कि वह एंगल टूट गया और वह तीस फूट नीचे झाड़ियों में गिरपडा़ और बुरी तरह घायल हो गया।
यह देख उसका भाई और अन्य दोनो व्यक्ति उसे झाड़ियों से गंभीर अवस्था में उठाकर पास के गाँव ले गया।
रात के तीन बजे घायल को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





