मृत पत्नी के शव को रिश्तेदार की बाइक पर लेकर आया पति

मृत पत्नी के शव को रिश्तेदार की बाइक पर लेकर आया पति

शव वाहन न मिलने पर पति रिश्तेदार की मोटरसाइकिल पर मृत पत्नी का शव घर ले कर आया*

 झारसुगुड़ा जिले के लायकेरा ब्लॉक अंतर्गत भातलईडा ग्राम पंचायत के ओडियापाली गांव के नरेश छत्रिया अपनी पत्नी यमुना छत्रिया की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए मुंदाजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह अत्यंत दुख की बात है कि जब पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मृतका का शव घर लाने के लिए शव वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ी मांगी, तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि कोई गाड़ी नहीं है, इसलिए उन्हें मजबूरन अपनी मृत पत्नी का शव एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल पर घर लाना पड़ा। ऐसी दुखद और दिल दहला देने वाली घटना लायकेरा और झारसुगुड़ा जिलों में चर्चा का विषय बन गई है।