दीपोत्सव कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

दीपोत्सव कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या- उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक सभी संबंधित अधिकारियों के साथ अवध यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद।अयोध्या विकास प्राधिकरण ,नगर निगम और अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के भी अधिकारी और जिम्मेदार रहे मौजूद।दीपोत्सव को लेकर जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे का बयान।पूर्व में हुए दीपोत्सव से भी भव्य होगा इस वर्ष दीपोत्सव आयोजन। दीपोत्सव की आकषर्कता देश और दुनिया में बढ़ाई जाएगी आगे।पिछले वर्ष के आधार पर इस वर्ष की भी बनाई गई है दीपोत्सव में कार्य योजना।राम की पैड़ी दीपोत्सव का होता है मुख्य स्थल,राम की पैड़ी पर होता है लेजर और ड्रोन शो,जलाए जाते हैं राम की पैड़ी पर दीपक।अवध यूनिवर्सिटी से की गई है वार्ता कहां-कहां पर राम की पैड़ी पर लगाएंगे दीपक और कहां-कहां जलाएंगे दीपक।मैपिंग करने के लिए किया गया है निर्देशित, पिछले वर्ष 25 लाख दीपक को जलाने का किया गया था टारगेट। इस वर्ष चल रहा है मंथन आगामी एक हफ्ते में इस वर्ष कितने दीपक राम की पैड़ी पर किए जाएंगे प्रज्वलित किया जाएगा तय।राम की पैड़ी पर 2023 में अराजक तत्वों के द्वारा दीपक से निकाला गया था तेल उसको रोकने के लिए बनाई गई है कार्य योजना।दीपोत्सव के लिए विभागीय कार्यों का आवंटन जिला प्रशासन के द्वारा गया है किया।जिलाधिकारी स्तर पर जितने भी चार-पांच दिन में नोडल और सह नोडल अधिकारी किए जाएंगे नामित।शासन से भी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से किया जाता है अधिकारियों को नामित।शासन स्तर पर भी की गई है मीटिंग आगामी दिनों में उनका भी नाम आ जाएगा सामने।दीपक की संख्या तय किए जाने के साथ ही दीपक बनाने की टेंडर प्रक्रिया भी की जाएगी पूरी।