तीन महिने में निर्माण कार्य पूरा करने वाले को मिलेगे अतिरिक्त बीस हजार रुपये

तीन महिने में निर्माण कार्य पूरा करने वाले को मिलेगे अतिरिक्त बीस हजार रुपये

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर नगरपालिका क्षेत्र में आवास योजना के अंतर्गत 461 लोगो के लिए आवासगृह के लिए कार्यादेश बंटन किया गया। 
नगरपाल पवित्र भुतिया द्वारा स्वयं कार्यक्रम में योगदान देकर तालचेर में जलछत्र एवं आवासगृह हिताधिकारीयो को कार्यादेश बंटन को प्राथमिक देकर आज इसका शुभारंभ किया गया। 
इस बंटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तालचेर विधायक ब्रजकिशोर उपस्थित थे, उन्होने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए बताया की आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए जाएगें,जिसके तहत तीन महिनो के अंदर निर्माण कार्य पुर्ण किया जाना होगा। तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा करने वाले हिताधिकारीयो को पुरष्कार स्वरूप और बीस हजार रूपये दिए जाएंगे।