तालचेर शहरांचल में दुकान तोड़ो अभियान
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र हाटोतोटा में स्थित दुकानों का दुकान मालिकों द्वारा पैदल चलने के लिए दी गई रास्ते तक विस्तार करने से पैदल चलने वाले रास्ते का अतिक्रमण हो गया,जिससे पैदल चलने वाले लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं और सड़क पर यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है।कई बार सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है।
इस संबंध में स्थानीय तहसीलदार और नगर पालिका प्रशासन को शिकायत मिलने पर बढ़ाई गई दुकानों के अतिरिक्त हिस्से को बुलडोजर लगाकर तोड़ा गया।
एक यही नही तालचेर शहर में घोडाशाल चौक,से आरम्भ होकर बड़बाजार,फास्टगेट,सूकुआसाही,बाईपास ट्राफ़िक चौक,रेलवे फाटक,हाटोतोटा, शर्मा चौक, हांडी धुआ चौक, और जगन्नाथ मंदिर तक रास्ते के दोनों तरफ पैदल चलने के लिए दी गई रास्ते को दुकान का विस्तार करके अवरूद्ध कर दिया गया है। स्थानीय लोगो द्वारा इस संबंध में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाने की मांग की जा रही है।





