तालचेर के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथीयो का भय
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कंकीली और धरमपुर पंचायत में इन दिनों जंगली हाथी का आतंक देखा जा रहा है। उल्लेखित दोनो पंचायतो के ग्रामीण हाथी के भय से भयभीत है और दिन ढ़लते ही अपने घरो के दरवाजे और खिडकियाँ बंद कर अपने अपने घरों में सिमट जाते है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढेंकानल के पर्जंग वन क्षेत्र से होकर तालचेर के ब्रह्मणी नदी तट होकर 46 जंगली हाथियों का झुंड कंकीली और पर्जंग ग्रामांचल तक आ गए है। ये हाथी दल अपनी भूख मिटाने के लिए ग्रामीणों के खेतो में लगी फसल चट कर जाते है।
हाथियो द्वारा देर रात हरिहरपुर ग्राम में एक व्यक्ति के घर पर हमला कर घर तोड़ देने और उस व्यक्ति के खेतो में लगी फसल खा लेने से इन ग्रामीण क्षेत्रों में हाथीयो का भय देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगो, वन विभाग, पुलिस प्रशासन द्वारा इन हाथियो को कई बार जंगल की तरफ खदेड़ा गया पर ये हाथी पुनः भोजन की तलाश में गाँव की ओर रूख कर रहे है।





