8 अक्टूबर को आप का कार्यकर्ता सम्मेलन संजय सिंह होगें मुख्य अतिथि

8 अक्टूबर को आप का कार्यकर्ता सम्मेलन संजय सिंह होगें मुख्य अतिथि

हर्रैया (बस्ती)। आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 8 अक्टूबर को बी.आर. इंटर कॉलेज के मैदान, हर्रैया में आयोजित होगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जो तहसील क्षेत्र के मनिकरपुर (मधवापुर) के निवासी हैं, स्वयं क्षेत्र में जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह होंगे। सम्मेलन में किसानों, नौजवानों और महिलाओं की स्थानीय समस्याओं पर विमर्श होगा। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती है तो हर्रैया विधानसभा पर पार्टी का विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष की गृह विधानसभा होने के कारण यहां से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।