तप रहा है तालचेर
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर के घंटापाडा़ ग्रामपंचायत के जंगल में आज आगजनी की घटना देखी गई,इस जंगल में आम,नीम,साल, सागवन,जामुन,महुआ,केंदू, आदि किमती व औषधिय वृक्षों की अधिकता होने से कई मायनो में इस जंगल का महत्व अधिक है।
लेकिन जंगल में आग लगने पर संबंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान ना देना प्रश्न खड़े कर रहा है।
दूसरी ओर कोयला खानो में भी आग लगी हुई है जिससे तालचेर अंचल में तापमात्रा के साथ प्रदुषण भी बढ़ रहा है।
एक ओर खान कंपनियों तथा सरकार की ओर से तालचेर का तापमात्रा व प्रदुषण कम करने के लिए बृक्षारोपण किया जा रहा है तो दूसरी ओर जंगल जलने से बृक्ष नष्ट हो रही है ,खानो में लगी आग से शहर में तापमान व प्रदुषण की बृद्धी हो रही है ,पर सूद लेने वाला कोई नहीं।





