डीग्री कालेज मनोहरपुर में नये छात्रों का स्वागत समारोह
डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत, NSS इकाई में शामिल होने का आह्वान
मनोहरपुर । स्थानीय डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में आज सत्र 2026-27 में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का परिचय एवं स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य *डॉ. हरिहर प्रधान* ने सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर *प्रोफेसर साकेत बिहारी, डॉ. अन्नपूर्णा, डॉ. चैतन्य एवं प्रो. डेमो पुरती ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कॉलेज सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का स्थान है। सभी शिक्षकों ने नए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने बताया कि *कॉलेज में इस वर्ष NSS इकाई की शुरुआत की गई है*। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से NSS की सदस्यता लेने और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवागत छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।





