डिग्री कालेज में मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
मनोहरपुर:
आज दिनांक 25 जनवरी को मनोहरपुर स्थित डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा,मनोहरपुर के तत्वाधान में नमो मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इस कार्यक्रम में युवा वर्ग,छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,कार्यक्रम स्थल का सभागार युवा श्रोताओं से खचाखच भरा था,सभी लोग बड़ी जिज्ञासा से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुन रहे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ,भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री तथा विधान सभा संयोजक सुशांत नायक,कार्यक्रम के सह संयोजक,मंडल युवा अध्यक्ष सह, सह संयोजक आशीष महतो ,मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की,,मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा,कार्यसमिति सदस्य राजा सुरीन,अवधेश भगत,जगन्नाथपुर विधान सभा के विस्तारक वासुदेव तिर्की ,जिला मंत्रीअमरेश प्रधान ,आनंदपुर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंहदेव,उमेश रवानी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ संत ऑगस्टिन कॉलेज के प्राचार्य ,डिग्री कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित रहे।






