गाँव की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

गाँव की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

संथपाडा़ ग्राम के समस्या को लेकर प्राक्तन सरपंच ने जिलाधिकारी से की मुलाकात।

तालचेर प्रखंड़ के संथपाडा़ ग्राम के विभिन्न समस्याओं को लेकर संथपाडा़ सरपंच जिलाधिकारी से  मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराते हुए एक पत्र सौंपा। 
जिसमें संथपाडा़ ग्राम के विभिन्न उन्नयन मूलक कार्य के लिए जिला खनिज कोष से विनियोग करने के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया गया है।
संथपाडा़ नुआसाही,पंचू साहू, के घर के पास से राजू साहू के घर झाडी़ आम्बा ग्राम, कनक दूर्गा उच्च विद्यालय से लेकर नुआसाही भागवत घर तक रास्ते को कंक्रीट करना, दासनाली झाडी़आम्बा ग्राम में कम्यूनिटी सेंटर निर्माण, संथपाडा़ ग्राम में स्वागत द्वार का निर्माण, संथपाडा़, दासनली नूआँपाडा़ ग्राम के प्राथमिक विद्यालय का उन्नति करण आदि कार्य करने के लिए सात सूत्रीय मांगो को लेकर एक मांगपत्र प्रदान किया गया।