ठेकेदार की मनमानी पर चुप क्यों है खनिज विभाग
लोक निर्माण विभाग के तहत माजा चौक से रामानुजनगर पतरापाली से आमगांव खुली खदान मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार को गौण खनिज संपदा का मनमानी पूर्ण रूप से दोहन करने की छूट को देखकर अचरज में एक दफा जरूर पड़ जाएंगे।
दरअसल उक्त निर्माण कार्य के लिए रेत का अवैध भंडारण ग्राम पंचायत पतरापाली में किया गया है यदि इसी कार्य को कोई और करें तो तुरंत खनिज विभाग कार्यवाही करने में गुरेज नहीं करेगा। लेकिन यहां तो खुली छूट ठेकेदार को देकर रेत के साथ ही पत्थर भी अवैध खनन कर विवादित क्रेशर से मंगाकर खपाया जा रहा है।इस आलम को देखकर जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका वाली छवि लापता हो गई है या फिर राजनीतिक दवाब में आकर खामोश रूख अख्तियार कर लिया गया है। वरना गांव व शहर में टैक्टर व अन्य छोटे माल वाहक वाहन में गौण खनिज परिवहन करने के मामलों पर जिस सक्रियता से कार्यवाही होती है वह उक्त निर्माण कार्य में साधारण की जगह बड़े पैमाने पर नियम कायदे को ताक पर रखकर चल रहे कार्य पर नजर नहीं पड़ना दाल में काला है या फिर पूरी दाल ही काली है दोहरी असमंजस का आलम खुलें तौर पर देखकर खुद ही कहेंगे।





