टूटे घर के लिए नील माधव सिंह देव ने बढ़ाया मदद का हाथ

युवा सामाजिक कार्यकर्ता नील माधव ने बारिश में टूटे हुए घर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

टूटे घर के लिए नील माधव सिंह देव ने बढ़ाया मदद का हाथ

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

ओडिशा के कालाहांडी जिले में भारी बारिश हो रही है.कच्चे मिट्टी के घरों में रहने वाले परिवार के लिए यह बारिश आफत बन गयी है। इसी जिले के कार्लामुंडा ब्लॉक के ऋषिदा ग्राम पंचायत अंतर्गत कुम्हार पाड़ा के स्वर्गीय गंधर्व राणा की पत्नी तुलसा राणा का घर ध्वस्त हो गया.  जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।  यह खबर सुनने के बाद पत्रकार सुशांत मल्लिक और महेंद्र प्रधानी ने कालाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर राजघराने के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नीलमाधव सिंहदेव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल तुलसा की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। और स्वर्गीय राणा की पत्नी को आर्थिक मदद दी है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि नील माधव सिंह देव हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं। लोगों की मुश्किलों में मदद करते है।  हालांकि वे अभी दिल्ली में हैं, लेकिन खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत मदद भेजी।  लोग उन्हें उनकी इसी सेवा भाव के कारण पसंद करते हैं। वह हमेशा ऐसे ही बेहतरीन काम करते रहते हैं।और जरूरत मंदो की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़कर उनकी सहायता करते है। सरकारी मदद की बात करें तो इसकी सूचना प्रखंड जिला प्रशासन को भी दी गयी है, लेकिन अभी तक सरकारी स्तर से कोई मदद नहीं मिल पायी है। सरकार ऐसे लोगों की मदद करने में देरी क्यों कर रही है? लोगों की आश में केवल सहायता देने का वादा कर पानी फेर रही है।  आम तौर पर श्रीमती राणा को सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग उठ रही है। देखना यह है कि सरकारी सहायता कब मिलेगी ? मिल पाती भी है या नही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।