टाउन कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण रैली निकाली

टाउन कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण रैली निकाली

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर टाउन कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय सहित शहर में अनेक स्थानों पर ध्वाजारोहण किया गया और रैली निकाली गयी . विधायक डॉ सीएस राजन एक्का ने रानीबंध बिरसा मुंडा पार्क , रब्बानी चौक , इंदिरा चौक , सुभाष चौक , राजीव चौक पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया टाउन कांग्रेस की ओर से अमृत महोत्सव पर वार्ड नंबर तीन में मुख्य मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कांग्रेस के व्योवृद्ध नेता , पूर्व टाउन कांग्रेस अध्यक्ष घोघड़मल गाड़ोदिया ने यहां ध्वजारोहण कर शहरवासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी . कार्यक्रम में विधायक डॉ सीएस राजन एक्का , टाउन कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि देवरंजन विनोद , अफजाल बेदार , हृदया सिंह , अजय कुमार साहू , पवन गाड़ोदिया , सुरेश बारिक , मो अजहर बसंत साहू आदि उपस्थित थे।