जेबीआर अस्पताल का वार्षिकोत्सव संपन्न
अनुराग आचार्य (जिला प्रमुख,अनुगुल)
तालचेर में जेबीआर अस्पताल का दूसरा वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान और पललहाड़ा विधायक अशोक मोहंती शामिल हुए. तालचेर क्षेत्र में खनन और प्रदूषण के कारण लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं, जबकि इस अस्पताल से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है. जेबीआर के निदेशक भगवान प्रधान ने कहा कि इस जेबीआर अस्पताल के उत्कृष्ट उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों के कारण सभी मरीजों को यहां अच्छी स्वास्थ्य देखभाल मिल सकती है। बाद में स्वयंसेवकों और अन्य विशिष्ट लोगों को पुरस्कृत करने के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।





