जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्रबंधन के विरूद्ध ग्रामीणो का धरना प्रदर्शन सहमति के बाद हटे ग्रामीण

जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्रबंधन के विरूद्ध ग्रामीणो का धरना प्रदर्शन सहमति के बाद हटे ग्रामीण

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना  प्रदर्शन चार सूत्रीय मांगों पर सहमति के बाद हटे ग्रामीण । ओडिशा कंपनी प्रमुख ने स्थानीयों को प्राथमिकता का भरोसा दिलाया।

राजगांगपुर स्थानीय युवाओं को नियुक्ति व अंचल के विकास समेत चार सूत्रीय मांगों पर सोमवार को कुतरा में जेएसडब्ल्यू सीमेंट करखना के प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया । भाजपा नेताओं व प्रशासन के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने ग्रामीणों की सभी न्यायोचित मांगें मान लेने पर सहमति दी । इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म किया । कंपनी प्रमुख अनिल मिश्रा ने रोजगार से लेकर विकास के क्षेत्र में स्थानीयों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया । कुतरा  खुटकाटिया मंच के बैनर तले जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के विरोध में ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर आंदोलन किया । इस मौके पर सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एक मंच पर दिखे । अंचलवासियों के हित में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन में शामिल हुए । राजनीतिक दलों की उपस्थिति में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ कुतरा खुतकाटीया मंच ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे से धरना एवं आर्थिक नाकेबंदी शुरू की , जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया । ग्रामीणों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी लोगों को नियुक्ति दे रही है जिससे स्थानीय पढ़े - लिखे युवाओं एवं स्कील्ड और ब्लाक में स्थापित जेएसडब्ल्यू प्लांट के विरोध में स्थानीय खुंटकाटिया के बेरोजगारो को नियुक्ति नहीं मिल रही है।

वहीं कंपनी ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता में रखा है और सारी समस्या के समाधान के लिए तैयार है । रास्ता निर्माण एक लंबी प्रक्रिया है और हम उस पर भी विचार कर रहे हैं । इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें स्थानीय नेताओं सहित ग्रामीण तथा बुद्धिजीवी शामिल रहेंगे । इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अगस्टिन मिंज , भाजपा नेता नरसिंह मिज , अर्जुन जयपुरिया , जुनास लुगुन , शरत साह , अजय हेस , प्रसन्न बाग , गंगाराम मिज , शंकर सिंह , देवेंद्र लाकरा , जिला परिषद पिकी सुनियानी , सुकाती माझी , निरूपमा माझी , तारी बरिहा , प्रफुल्ल सिंह , सोमरा एक्का सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा की तैयारी की थी , जिससे किसी प्रकार की अप्रियकर स्थिति नहीं उपजी  किसी भी काम स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है । कंपनी के माल परिवहन के लिए स्वतंत्र रास्ता निर्माण किया जाना चाहिए एवं क्षेत्र में विकास कार्य कंपनी की प्राथमिकता होनी चाहिए । इन चार मांगों पर प्रदर्शन दोपहर तक जारी रहा । जिला प्रशासन की ओर से सुंदरगढ़ सब कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया । इस विषय पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि दो दिन पहले इन मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है । कंपनी के मुख्य प्रबंधक अनील मिश्रा ने कहा हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और आज भी हमारे यहां ज्यादातर स्थानीय लोग ही कार्यरत हैं । प्रशासन के समक्ष कंपनी अधिकारियों द्वारा मांगे मांग लेने के बाद धरना प्रदर्शन हटाई गई।