बिदेशी कंपनी के हाथो बिक गई डालमिया रीफैक्टरीज भारत लिमिटेड
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के औद्योगिक शहर राजगांगपुर स्थित डालमिया रीफैक्टरीज भारत लिमिटेड कंपनी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के हाथो में चली गई है । आरएचआर मेग्नेसीटा नामक एक विदेशी कंपनी ने इसके सभी शेयर खरीद लिए है । इस कंपनी के स्वामित्व में डालमिया रीफैक्टरीज सहित 5 कारखाने भिलाई , जतनी , खंबालिया व डालमियापुरम आ गए हैं ।
उक्त पांच कारखानों को विदेशी कंपनी लेने के बाद कुल 1200 श्रमिक विदेशी कंपनी के अधीन में जाने की सूचना कंपनी की ओर से दी गई है। यह सयंत्र विदेशी कंपनी के अधीन में जाने के बाद राजगांगपुर में कार्यरत श्रमिकों के बीच प्रतिक्रिया प्रकाशित हुई । रीफैक्टरी के नए कार्यकर्ता ने आभासी बैठक में कहा कि सयंत्र में कार्यरत श्रमिकों की छटाई नहीं की जाएगी । सभी कार्यालयो का एकत्रीकरण किया जाएगा । इसलिए श्रमिकों को निर्भय होकर कार्य करने के लिए नई प्रबंधन संस्था के अधिकारी सपष्ट कर दी है । इससे पहले डालमिया सिमेंट सहित एक साथ रीफैक्टरीज की सीमा निर्धारित की जा चुकी है । राजगांगपुर में डालमिया सिमेंट व रीफैक्टरी सयंत्र यथा क्रम 1949 और 1954 में आरंभ हुआ था । रीफैक्टरी सयंत्र 1954 में एक दीवार के भीतर की गई थी । स्वतंत्रता के बाद स्वर्गीय जयद्याल डालमिया को सर्वप्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू सीमेंट और एक रीफैक्टरी सयंत्र करने का अनुरोध किए थे , जिसके फलस्वरूप राजगांगपुर में सीमेंट और रीफैक्टरी सयंत्र खुल गए । अब वर्तमान सयंत्र का एक अंग बिक जाने पर यह श्रमिकों को निराश कर दी है । वे लोग अपने भविष्य के विषय में सोच कर व्याकुल हो गए हैं । वर्तमान दो कंपनी एक स्वदेशी और अन्य एक विदेशी कौन शहर का कितना विकास करेगी यह बाद में पता चलेगा । अब रीफैक्टरी बिक जाने के बाद सीमेंट कारखाना के श्रमिकों ने असंतुष्टि जताया हैं । पिछले वर्ष जेएसडब्ल्यू मुख्य सीमेंट कारखाना परिदर्शन का विषय फिर से चर्चा में आई है । सीमेंट सयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर होने वाली समस्याओं के लिए लाईन - 1 यूनिट को कंपनी कई दिनों से बंद रखी है जिसके परिणाम स्वरूप सीमेंट उत्पादन में ह्रास देखा गया है । इसलिए सीमेंट कारखाना को बिक जाने पर सवाल उठाया गया है कि सीमेंट फैक्ट्री को बेचना कोई समस्या नहीं है । वहीं अन्य पक्ष मे डालमिया सीमेंट ग्रुप चार यूनिट क्रय की है । इसलिए साल 2030 तक डालमिया भारत एक अग्रणी सीमेंट कारखाना के रूप में स्थान पा कर दिन रात कार्य करने की जानकारी मिली है ।





