जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि  वाजपेयी हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा"

पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।